{"_id":"5f1191538ebc3e637a26476f","slug":"maharashtra-youth-going-to-pakistan-to-meet-social-media-friend-arrested-on-gujarat-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया की दोस्त से मिलने पाकिस्तान जा रहा युवक गुजरात सीमा पर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया की दोस्त से मिलने पाकिस्तान जा रहा युवक गुजरात सीमा पर गिरफ्तार
Fri, 17 Jul 2020 05:53 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान जा रहा युवक गिरफ्तार
- फोटो : Social media
पाकिस्तान में प्रवेश कर रहे महाराष्ट्र के एक 21 वर्षीय युवक को सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार करने की कोशिश कर रहे युवक को गुजरात में कच्छ के रण से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की पहचान जीशान सिद्दीकी के रूप में की गयी है। वह एक महिला से मिलने पाकिस्तान जा रहा था जो सोशल मीडिया साइट पर उसकी दोस्त है। पूर्वी कच्छ की पुलिस अधीक्षक परिक्षिता राठौड़ ने बताया, 'बृहस्पतिवार की रात सिद्दीकी को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया जिसे बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। वह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिल का रहने वाला है।'
विज्ञापन
राठौड़ ने बताया, 'बृहस्पतिवार की शाम कच्छ के रण में ढोलावीरा गांव में महाराष्ट्र में पंजीकृत एक मोटरसाइकिल के लावारिस स्थिति में पड़े होने की सूचना के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने बाद में उस व्यक्ति को पकड़ लिया जब वह पाक में प्रवेश करने की मंशा से सीमा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिद्दीकी इंजीनियरिंग का छात्र है और वह मोटरसाइकिल से उस्मानाबाद से गुजरात आया होगा। उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल रेत में धंस गई, तो वह पाकिस्तानी सीमा की तरफ पैदल ही चल पड़ा।