{"_id":"62625b17bf111375331b542c","slug":"maharashtra-y-category-security-to-independent-mp-navneet-rana-adamant-on-reading-hanuman-chalisa-outside-uddhavs-matoshree-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को Y श्रेणी की सुरक्षा, 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने पर अड़ीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को Y श्रेणी की सुरक्षा, 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने पर अड़ीं
Fri, 22 Apr 2022 05:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:32 PM IST
सार
राणा मुंबई में शिवसेना प्रमुख व सीएम उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की जिद पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
सांसद नवनीत कौर राणा
- फोटो : social media
विस्तार
गृह मंत्रालय ने निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ को केंद्र सरकार ने एक केंद्रीय सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। राणा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला ऐसे समय किया गया है, जब सांसद राणा ने शनिवार को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है।
विज्ञापन
राणा मुंबई में शिवसेना प्रमुख व सीएम उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। दरअसल, नवनीत कौर अमरावती से सांसद हैं और उनके पति रवि राणा विदर्भ के बडनेरा से निर्दलीय विधायक हैं। रवि राणा ने बुधवार को कहा था कि वह 23 अप्रैल को मुंबई आएंगे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि मैं शनिवार को मुंबई आऊंगा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करूंगा। मैं चाहता हूं कि वह इसे पढ़ें अन्यथा मैं इसे अपने समर्थकों के साथ जोर से पढ़ूंगा। ठाकरे का आवास मातोश्री बांद्रा के पश्चिमी उपनगर में स्थित है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते की शुरुआत में राणा ने ठाकरे को हनुमान जयंती के अवसर पर अपने आवास पर भक्ति भजन सुनाने के लिए कहा था, जिसकी शिवसेना ने कड़ी आलोचना की थी। शिव सेना ने उन पर राज्य में सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने का आरोप लगाया था।
मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के लिए राणा पर पलटवार किया था। विधानसभा और लोकसभा सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में जीतने वाले राणा और उनकी पत्नी नवनीत को भाजपा के साथ अनौपचारिक रूप से भाजपा समर्थक माना जाता है।
गरमाई सियासत, नोटिस दिया
महाराष्ट्र में सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा की है, जिससे मुंबई में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को राणा दंपती को नोटिस जारी कर कहा कि वे कानून-व्यवस्था को बाधित न करें। वहीं, शिवसेना कार्यकर्ता भी मातोश्री पर इकट्ठा हुए और सीएम के समर्थन में नारेबाजी की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर ठाकरे के आवास पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
इसरो के चेयरमैन को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा
उधर, इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ को भी गृह मंत्रालय ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की।