फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra wing of bharatiya janata party trying to explore the option of Khadse

महाराष्ट्र में खडसे का विकल्प तलाशने में जुटी भाजपा

Tue, 07 Jun 2016 02:51 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra wing of bharatiya janata party trying to explore the option of Khadse
बीजेपी कोर कमेटी विशेष बैठक आज - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्वमंत्री एकनाथ खडसे के  इस्तीफे के बाद मुयमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनके विकल्प की तलाश शुरु कर दी है। हालांकि वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार को खडसे के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है लेकिन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीबी होने के कारण मुयमंत्री रिस्क नहीं लेना चाहते। फिलहाल, मंथन शुरु है। मंगलवार को राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े  को खडसे का विकल्प चुना जा सकता है।

विज्ञापन


उत्तर महाराष्ट्र में खासा जनाधार रखने वाले एकनाथ खडसे का न सिर्फ मंत्रिमंडल में दबदबा था बल्कि विपक्ष के मोर्चे भी बखूबी सभालते थे। खडसे विधान परिषद में सदन के नेता भी थे। ऊपरी सदन में कांग्रेस-एनसीपी का बहुमत है और सभापतिएनसीपी के हैं। एक बरिष्ठ मंत्री ने बताया कि इस बार पूर्व मुयमंत्री कांग्रेस के दबंग नेता नारायण राणे की भी विधान परिषद में एंट्री हो गई है। इसलिए सरकार की चिंता बढ़नी लाजिमी है। चर्चा है कि पिछड़े समाज से आने वाले हरिभाऊ बागड़े को खडसे की जगह ग्रामीण चेहरे रूप में पेश किए जाने से मंत्रिमंडल में खडसे की कमीं पूरी की जा सकती है। फिलहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश से लौटने और राज्यसभा का चुनाव संपन्न होने का इंतजार है। उसके बाद 15 जून से पहले राज्यमंत्रिमंडल का बिस्तार होगा। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कनेक्शन, पुणे एमआईडीसी जमीन सौदा सहित 30 करोड़ रूपए की रिश्वत के आरोप में कथित पीए गजानन पाटिल की गिरफ्तारी के बाद एकनाथ खडसे चौतरफा घिर गए थे। जिसके चलते उन्हें शनिवार को मंत्रिमंडल के सबी पद से इस्तीफा देना देना पड़ा।
विज्ञापन


खडसे को फिरसे मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग, प्रदर्शन
एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद रविवार को जलगांव महानगरपालिका में भाजपा के 14 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सोमवार को जलगांव से आए खडसे समर्थकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। खानदेश हित संग्राम नामक संगठन के बैनरतले इकट्ठा हुए लोगों ने अंजलि दमानिया और हॅकर मनीष भांगले के विरोध में नारे लगाए और खडसे पर आरोप साबित नहीं होने तक मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की। उनका कहना था कि उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) में खडसे की बदौलत भाजपा की ताकत बढ़ी है ऐसे में पार्टी उन्हें नजरंदाज नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


खडसे-दाउद कनेक्शन: हाईकोर्ट में होगी 14 जून को सुनवाई
बांबे हाईकोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का फोन हैक करनेवाले मनीष भंगाले की ओर से दायर याचिका पर 14 जून को सुनवाई होगी। याचिका में भंगाले ने राज्य के  पूर्व राजस्वमंत्री एकनाथ खडसे व दाउद के बीच फोन पर बातचीत को गंभीर मामला बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। सोमवार को भंगाले की वकील अर्पणा वटकर ने न्यायमूर्ति नरेश पाटील व न्यायमूर्ति प्रकाश नाईक की खंडपीठ के सामने कहा कि इस मामले में ठीक तरह से जांच नहीं हुई। मामले को लेकर सबूत जुटाने की दिशा में भी कोई ठोस प्रयत्न नहीं किया गया।


याचिका में खडसे को क्लीनचिट देने पर भी सवाल उठाए गए। याचिका में भंगाले ने दावा किया है कि उसे जान से मारने की धमकिया मिल रही है। इसलिए उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। भांगले ने पाकिस्तान का टेलिकम्युनिकेशन सिस्टन हैक कर खडसे व दाऊद की बातचीत की जानकारी हासिल की है। याचिकाकर्ता का दावा है कि खडसे और दाऊद के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed