फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Will meet PM Modi on July 18, discuss issues of farmers with him, says Ajit Pawar

Maharashtra: अजित पवार बोले- माहौल बिगाड़ रही शिवसेना UBT, हम विभाग आवंटन से खुश; 18 जुलाई को PM से मिलूंगा

Sat, 15 Jul 2023 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

Maharashtra: अजित पवार ने कहा कि वह 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। बैठक के दौरान उनके साथ किसानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे। (राकांपा नेता) प्रफुल्ल पटेल और वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Maharashtra: Will meet PM Modi on July 18, discuss issues of farmers with him, says Ajit Pawar
Ajit Pawar - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि उनका 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है और वह बैठक के दौरान राज्य में किसानों के सामने आने वाले मुद्दों को उठाएंगे। एक दिन पहले वित्त एवं योजना विभाग का प्रभार संभालने वाले पवार ने कहा कि वह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उन अन्य विधायकों को विभागों के आवंटन से खुश हैं, जो दो जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

'पीएम के साथ बैठक में उठाऊंगा किसानों के मुद्दे'
पवार ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगा। बैठक के दौरान उनके साथ किसानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाऊंगा। (राकांपा नेता) प्रफुल्ल पटेल और मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री नासिक में 'शासन अपल्या दारी' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम विभागों के आवंटन से खुश'
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस कथित दावे के बारे में पूछे जाने पर कि शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा वित्त मंत्रालय छोड़ने का इच्छुक नहीं था, राकांपा नेता ने कहा, 'मुझे नहीं पता। यह अनावश्यक माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। हम विभागों के आवंटन से खुश हैं।' उन्होंने कहा कि (मंत्रिमंडल में) करीब 14 पद रिक्त हैं और मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
 

विज्ञापन

'मुख्यमंत्री फैसला करेंगे, इस बारे में नहीं बोलूंगा...'
मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा, 'मुख्यमंत्री फैसला करेंगे, मैं इस बारे में नहीं बोलूंगा।' शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में अब 28 कैबिनेट मंत्री हैं लेकिन कोई राज्य मंत्री नहीं है। मंत्रालय में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। ऐसी अटकलें थीं कि शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

'शीर्ष अदालत के फैसले के बाद होंगे चुनाव'
राज्य में लंबित निकाय चुनावों के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण सहित चार से पांच मुद्दे उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूरी होने और संबंधित मुद्दों पर शीर्ष अदालत के फैसले के बाद राज्य में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा, 'राज्य में समान प्रगति होगी और कोई मतभेद नहीं होगा। राज्य में कई समुदाय और जातियां हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। 'महायुति' (महागठबंधन) में हम मिलकर काम करेंगे और सभी के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।'

'पवार साहब हमारी प्रेरणा, उनकी तस्वीर केबिन में'
यह कहे जाने पर कि राकांपा संस्थापक शरद पवार के स्वागत के लिए नासिक में लगाए गए पोस्टरों में उनकी तस्वीरें गायब हैं, उन्होंने कहा, 'पवार साहब हमारी प्रेरणा हैं, हमारे आदर्श हैं। उनकी तस्वीर मेरे केबिन में है।' शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार की शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हाथ से संबंधित सर्जरी हुई। ऑपरेशन के बाद अजित पवार, प्रतिभा पवार से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास सिल्वर ओक गए।

भाजपा ने परिवार और पार्टी को तोड़ा : रोहित पवार
राकांपा विधायक रोहित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख का मानना है कि भाजपा ने परिवार और पार्टी को तोड़ा..अगर भाजपा सभी के लिए जवाबदेह है तो मुख्य निशाना भाजपा होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश करेगी। पार्टी समय बर्बाद करने के लिए राकांपा मंत्रियों और शिंदे गुट में शामिल होने वालों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है। इस सब में भाजपा जो मुख्य निशाना है, उसे दर किनार कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed