फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics education events and other news in hindi

Maharashtra: मुंबई में बीएमसी कर्मियों की बस में लगी आग, सभी सुरक्षित; ठाणे के कारोबारी से 4.11 करोड़ की ठगी

Fri, 08 Aug 2025 10:38 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 08 Aug 2025 10:38 AM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics education events and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के कंजूरमार्ग इलाके में शुक्रवार सुबह बीएमसी कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में आग लग गई। यह हादसा सुबह 7:15 बजे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ। बस चालक ने इंजन से धुआं निकलता देखा और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग की टीम ने 7:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है।

विज्ञापन


ठाणे के कारोबारी से 4.11 करोड़ की ठगी, विदेशी फॉरेक्स स्कैम का मामला
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी से विदेशी नागरिकों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.11 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर उसे एक ऑनलाइन स्कीम में निवेश करवाया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ट्रेसी क्लार्क, पॉल जे टुडर समेत अन्य विदेशी नागरिकों ने ‘Metaxoption’ नामक कंपनी के जरिए निवेश करवाया और फिर संपर्क से बचने लगे। पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी विदेश में हो सकते हैं और तकनीकी जांच जारी है।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा
ठाणे पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो राज्य भर में आठ चोरी की वारदातों में शामिल थे। गिरोह ने जुलाई में राबोड़ी में एक गोदाम से 51 लाख रुपये के सिगरेट चुराए थे। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और मुंबई के रहने वाले हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल वाहनों का पता लगाकर आरोपियों को मीरा रोड से पकड़ा। चोरी का माल दूसरे राज्यों में बेचा जाता था और आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 196 अधिकारियों का तबादला
महाराष्ट्र के पुलिस महकमे में गुरुवार देर रात तबादला एक्सप्रेस चली। यहां फडणवीस सरकार ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद के 196 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 156 वरिष्ठ निरीक्षक पदों से पदोन्नत हुए हैं। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन कदम, जो 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले की जांच करने वाली जाँच टीम का हिस्सा थे, एसीपी बनाए गए लोगों में शामिल हैं। वहीं, माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष धनवटे, दादर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र अव्हाड़, पंढरीनाथ पाटिल, जगदीश कुलकर्णी, सुजाता तनावड़े, जितेंद्र मिसाल को भी पदोन्नत किया गया है।

पुलिस अफसर को थप्पड़ मारने के दोषी पूर्व विधायक हर्षवर्धन को एक साल जेल
नागपुर की एक अदालत ने कन्नड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव को 2014 में एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के मामले में 1 साल की कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरजे राय ने बुधवार को यह सजा सुनाई। जाधव बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दामाद हैं। उन पर नागपुर के इंस्पेक्टर पराग जाधव को थप्पड़ मारने का आरोप है।

दिसंबर 2014 में शिवसेना (अविभाजित) प्रमुख उद्धव ठाकरे की एक होटल में हुई बैठक के दौरान यह घटना हुई थी। जाधव ने पहले अदालत की सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया था। अदालत ने जाधव को दोषी ठहराया। उन पर 10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें 3 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जाधव महाराष्ट्र विधानसभा में कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अतीत में शिवसेना, एमएनएस व शिव स्वराज्य पक्ष से जुड़े रहे हैं। 

महाराष्ट्र: ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के आर्मोड़ी में एक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

महाराष्ट्र: सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, 11 घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को एक टमाटर से भरा टेम्पो नियंत्रण खो बैठा, जिससे एक छात्र की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर चांदवाड़ तालुका के सोग्रास फाटा के पास करीब साढ़े पांच बजे हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया, पिमापलगांव की ओर जा रहे टमाटर से भरे टेम्पो के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन छात्रों से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई और 11 घायल हुए। मृतक की पहचान अक्षय रमेश माहाले के रूप में हुई है। घायल लोगों में एक छात्र की मां भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, जो उस सड़क से गुजर रहे थे, ने राहत कार्यों में मदद की और घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। चांदवाड़ विधायक राहुल आहेर भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed