फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: मीठी नदी गाद घोटाला मामले में दो लोग गिरफ्तार; इंडिगो की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी

Wed, 07 May 2025 02:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 07 May 2025 02:02 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मीठी नदी से गाद (मलबा) निकालने के काम में गड़बड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम केतन कदम और जय जोशी हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने सफाई के काम में अनियमितता की और सरकारी पैसों में घोटाला किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

इंडिगो की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, इंडिगो की चंडीगढ़ से मुंबई आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी सोमवार देर रात मिली। यह जानकारी मुंबई के सहार एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर दी गई थी। धमकी के बाद फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत तलाशी शुरू की। अब तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच अभी भी जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही से मरीज की मौत, अस्पताल स्टाफ को नोटिस, जांच के आदेश
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अस्पताल के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई मरीज की जान
बता दें कि कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती 43 वर्षीय सविता बिराजदार की बीत सोमवार को मौत हो गई। वह लकवे और ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थी और गंभीर हालत में थी। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे समय पर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका। एंबुलेंस ड्राइवर ने समय पर वाहन नहीं  चलाया, जिसके कारण मरीज को पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा । इस लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed