फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune thane palghar nagpur other districts crime politics accidents news

Maharashtra: पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ केस; ठाणे में दो लोगों से करोड़ों की ठगी

Mon, 18 Nov 2024 11:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Nov 2024 11:46 AM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में अपनी पत्नी को तीन तलाक देने और चार रुपये के लिए परेशान करने के आरोप में व्यक्ति और परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 33 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला एक वकील है। आरोपी ने महिला से चार लाख रुपये या कार की मांग की थी।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune thane palghar nagpur other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में अपनी पत्नी को तीन तलाक देने और चार रुपये के लिए परेशान करने के आरोप में व्यक्ति और परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 33 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला एक वकील है। आरोपी ने महिला से चार लाख रुपये या कार की मांग की थी। जब पीड़िता उसकी मांग पूरी नहीं कर पाई, तब आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बाद में उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में निवेश फर्म के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में एक निवेश फर्म के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पर बेहतर रिटर्न के लिए शेयर मार्केट में पैसा निवेश का लालच देकर दो व्यक्तियों ने 1.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बेहतर रिटर्न पाने के लालच में पीड़ितों ने दो साल तक 1.64 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि, आरोपी ने उनके पैसों को शेयर मार्केट में निवेश नहीं किया और इसका गलत इस्तेमाल किया। बाद में उसने पीड़ितों को केवल 24.9 लाख रुपये ही वापस किया। पीड़ितों ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में एक टेम्पो से मिला 58.68 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा

ठाणे में पुलिस ने एक टेम्पो से 58.68 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। उन्होंने टेम्पो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार दोपहर भिवंडी इलाके में राशन कार्यालय के परिसर पर छापा मारा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें टेम्पो से विभिन्न ब्रांडों के गुटखा मिले। पूछताछ के बाद टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि अवैध गुटखा व्यापार में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed