Maharashtra: बड़ा हादसा टला; आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बे जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित
अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बे जलकर खाक हो गए। अधिकारी ने बताया कि आग के फैलने से पहले ही यात्री ट्रेन से सुरक्षित उतर गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायणदोह स्टेशन के पास आग लगने से डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट(डेमू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे जलकर खाक हो गए। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना तब हुई जब ट्रेन राज्य के मध्य क्षेत्र में बीड जिले के अष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर की ओर जा रही थी।
#WATCH | Maharashtra | Five coaches of an 8-coach DEMU train caught fire at 3 pm between Ahmednagar and Narayanpur stations. No injuries or death reported as all passengers debaorded the train when it caught fire. No person is trapped inside the burning coaches. Firefighters are… https://t.co/wt64nR3zVb pic.twitter.com/GE8P4CF1Q2
— ANI (@ANI) October 16, 2023विज्ञापन
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे लगी आग में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, क्योंकि आग फैलने से पहले वे सभी ट्रेन से सुरक्षित उतर गए। उन्होंने कहा, आग की लपटों ने गार्ड साइड ब्रेक वैन और उसके बगल के चार डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। मानसपुरे ने कहा कि मुंबई से लगभग 250 किमी दूर स्थित अहमदनगर से दमकल गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया और शाम लगभग चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि पुणे जिले के दौंड स्टेशन से एक दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) भी घटनास्थल पर भेजी गई। जिस सेक्शन पर यह घटना घटी वह सेंट्रल रेलवे की अहमदनगर-पराली लाइन का हिस्सा है।
सोलापुर में एक फैक्ट्री से संचालित ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई क्राइस ब्रांच यूनिट ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने 16 करोड़ रुपये की आठ किलोग्राम ड्रग्स जब्त की। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।अपराध शाखा अधिकारी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपियों को 19 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सोने की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने इस गरोह का पता लगाया। जिसके बाद 13 और 14 अक्तूबर को मुम्बई के झवेरी बाजार में ऑपरेशन के दौरान तकरीबन 8.022 किलोग्राम सोना और 1.22 करोड़ रुपये जब्त किए गए।
चिपलून में मुंबई-गोवा फोर लोन हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर एक खंभा गिर गया। फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी ढह गया, निर्माण क्षेत्र में काम कर रही क्रेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#WATCH | Maharashtra | A pillar at the under-construction site of Mumbai-Goa four-lane highway collapsed today morning in Chiplun. Soon after, a portion of the flyover also collapsed, damaging a crane machine that was being used at the site. No injuries or casualties were… pic.twitter.com/m5iVsXCPhi
— ANI (@ANI) October 16, 2023
पालघर जिले के विरार में ऊंचाई पर स्थित जीवदानी मंदिर जाते वक्त 41 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके कारण वह गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना रविवार शाम चार बजे हुई और मृतक की पहचान मुंबई के अंधेरी के देवीदास माही के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, नवरात्रि के पहले दिन मंदिर जाते समय दिल का दौरा पड़ा। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोलापुर शहर में दो पिटबुल कुत्तों के हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है, जब कुत्ते लक्ष्मी नारायण टॉकीज के पास एक बंगले में घुस गये। सोलापुर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, मजदूर घायल होने के बाद बच सका, जब उसकी चीखें सुनने वाले लोगों ने कुत्तों को डराने के लिए उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्तों के मालिक पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत जानवरों के संबंध में लापरवाही बरतने, दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।