फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: NDA कैडेट ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी; मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, नाबालिग गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 02:07 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 10 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र सरकार ने बांधों और जलाशयों के बैकवॉटर इलाकों में स्थित परिसरों में शराब परोसने और सेवन की अनुमति दे दी है। इसके लिए जल संसाधन विभाग ने आठ अक्तूबर को एक नया शासन निर्णय (जीआर) जारी किया। यह संशोधन 2019 की उस नीति में किया गया है, जिसमें इन परिसरों में शराब परोसने और सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन


जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रखरखाव और जनशक्ति की कमी के कारण इनमें से अधिकतर परिसरों का उपयोग नहीं हो पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए 2019 में विभाग ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप या बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल के तहत इन परिसरों को विकसित करने की अनुमति दी थी, लेकिन शराब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन


नए जीआर में यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। अब इन परिसरों में लाइसेंस प्राप्त स्थानों पर शराब परोसी और पी जा सकेगी। साथ ही, पट्टे की अवधि, जो पहले 10 या 30 वर्ष तक सीमित थी, उसे बढ़ाकर 49 वर्ष तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

मुंबई के कफ परेड इलाके में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि अहमद मोइनुद्दीन और एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कथित दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ, जब तबीयत खराब होने पर लड़की के परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। लड़की ने आरोपियों की पहचान की, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 

एनडीए कैडेट हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) का एक प्रथम वर्ष का कैडेट शुक्रवार को पुणे स्थित प्रशिक्षण अकादमी के अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि उसके सहपाठियों ने सुबह कैडेट अंतरिक्ष सिंह को उसके कमरे में फंदे से लटका देखा। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। घटनास्थल पर कोई नोट नहीं मिला है। इस बीच, रक्षा अधिकारियों ने कहा कि एनडीए इस घटना पर एक आधिकारिक बयान जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed