फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Update, Maharashtra News in hindi, maharashtra News updates, Maharashtra mumbai News

Maharashtra: शिवसेना-यूबीटी की भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की मांग; नवी मुंबई में दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 08:04 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 13 Jun 2024 08:04 PM IST
सार

Maharashtra Updates: शिवसेना-यूबीटी ने भारत पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड  कप मैच को रद्द करने की मांग की है। उधर नवी मुंबई में प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़े महाराष्ट्र की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Maharashtra Update, Maharashtra News in hindi, maharashtra News updates, Maharashtra mumbai News
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवसेना-यूबीटी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर यह कदम उठाया जाए। बता दें कि भारत ने 9 जून को टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मात दी थी। अब संभावनाएं हैं कि सेमीफाइनल में दोनों टीमें एक बार फिर से टकरा सकती हैं। शिवसेना-यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने पीएम मोदी को इस बारे में पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को देखते हुए भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह पत्र गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी भेजा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के कठुआ और डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके अलावा छह सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर के ही रायसी में आतंकियों ने एक बस पर हमला किया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन

नवी मुंबई में 13.15 लाख की मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ दो लोग गिरफ्तार 

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को रात करीब 1:45 बजे कोपरी सिग्नल पर नवी मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से कुछ लोगों को घूमते देखा। जब उनकी तलाशी ली गई तो वे लगभग 131.50 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग जिसकी कीमत 1315000 है, पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन पर स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनकी पहचान कबाड़ व्यापारी जितेंद्र वैजयनाथ गुप्ता (48) और खारघर निवासी रियल एस्टेट एजेंट भूपेंद्र हीराचंद खंडेलवाल (41) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में लोकल ट्रेन प्रभावित

सिग्नलिंग सिस्टम के गड़बड़ाने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की मुख्य लाइन की लोकल ट्रेन प्रभावित रहीं। लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री इस तकनीकी खराबी से ज्यादा प्रभावित हुए, साथ ही स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ भी रही। बृहस्पतिवार को विक्रोली स्टेशन के पास सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई। मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की मुख्य लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं इस गड़बड़ी से प्रभावित हुई। रेलवे अधिकारियों की माने तो सुबह तकरीबन 7 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल बाउंड फास्ट लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या आई। जिसके कारण कई सारी लोकल ट्रेन लगभग एक घंटे तक रुकी रहीं। जिसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। रोजमर्रा के यात्री काफी परेशान रहे। यात्रियों ने बताया कि उपनगरीय सेवाएं 20 से 30 मिनट देरी से चलीं और व्यस्त घंटों के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़भाड़ हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed