फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Uddhav Thackeray may expand cabinet on 30th December Ajit Pawar may become deputy CM

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार 30 को संभव अजित पवार फिर बन सकते हैं डिप्टी सीएम

Tue, 24 Dec 2019 06:02 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Tue, 24 Dec 2019 06:02 AM IST
सार

  • उद्धव और शरद के बीच एक घंटे हुई चर्चा

विज्ञापन
Maharashtra: Uddhav Thackeray may expand cabinet on 30th December Ajit Pawar may become deputy CM
शरद पवार और उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार 30 दिसंबर को हो सकता है। इसमें एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सीएम उद्धव के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर करीब एक घंटे चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस का कोई नेता नहीं था। हालांकि शिवसेना नेता और गृहमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री ही कोई जानकारी देंगे।

विज्ञापन


एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, इसी हफ्ते होने वाले कैबिनेट विस्तार में अजित डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। हालांकि इस पर एनसीपी पहले कांग्रेस से चर्चा करेगी। इस बीच, शरद पवार ने कहा, हम भी साथियों को कैबिनेट में शामिल करने के लिए बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस सवाल पर कि क्या एनसीपी के कोटे से कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों का नाम तैयार हैं, पवार ने कहा कि हमारी पार्टी इसमें ज्यादा समय नहीं लेगी, क्योंकि हमें किसी की अनुमति लेने के लिए कहीं और नहीं जाना है। माना जा रहा है कि पवार का यह तंज उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के लिए है। ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस के चलते ही मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार डिप्टी सीएम रह चुके अजीत
शरद पवार के भतीजे अजित 2014 से पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार में भी उपमुख्यमंत्री थे। इस विधानसभा चुनाव के बाद अजित 23 नवंबर को अचानक भाजपा के साथ चले गए और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने। हालांकि 80 घंटे के अंदर ही अजीत ने इस्तीफा दिया और फडणवीस सरकार गिर गई। ठाकरे के नेतृत्व में 28 नवंबर को शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के छह मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed