{"_id":"6afd5e54f42715943e0866d0","slug":"maharashtra-transport-dept-suspends-mumbai-ferrari-car-dealer-s-trade-certificate-for-a-month-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन से पहले फेरारी की सवारी: मुंबई के कार डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड, जानें क्या कहता है नियम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रजिस्ट्रेशन से पहले फेरारी की सवारी: मुंबई के कार डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड, जानें क्या कहता है नियम
Wed, 18 Nov 2026 01:51 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:51 PM IST
सार
महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन के ग्राहक को फेरारी कार डिलीवर करने के आरोप में बांद्रा के एक कार डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर बिना रजिस्ट्रेशन के ग्राहक को फेरारी कार की डिलीवरी के आरोप में मुंबई के एक कार डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। परिवहन आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बांद्रा स्थित नवनीत मोटर्स के एक आउटलेट ने 13 अक्तूबर को लाल रंग की फेरारी कार उसके मालिक को सौंप दी थी, जबकि उस समय तक वाहन का रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ था।
विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस हाई-एंड कार का मोटर वाहन टैक्स 12 अक्तूबर को जमा कर दिया गया था, लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन 16 अक्तूबर को पूरा हुआ।
क्या कहता है नियम?
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के मुताबिक, केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन के बाद वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाली इस महंगी कार के शहर की सड़कों पर चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने आरटीओ अधिकारियों को डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विभाग की जांच में पता चला कि फेरारी का मालिक, जो लालबाग का निवासी है, 13 अक्तूबर को ही कार अपने कब्जे में ले चुका था। उस समय तक वाहन के रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई थीं और न ही उस पर एचएसआरपी लगाई गई थी। बयान के अनुसार, डीलर को छह नवंबर को अपना पक्ष रखने के लिए सुनवाई का मौका दिया गया था। इसके बाद उसका ट्रेड सर्टिफिकेट 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया।
परिवहन आयुक्त ने 12 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान नवनीत मोटर्स का यह आउटलेट किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेगा।
दूसरे राज्यों में वाहन रजिस्ट्रेशन कराने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी
एक अलग चेतावनी में परिवहन विभाग ने कहा कि उसने महाराष्ट्र में रहने वाले ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ निरीक्षण अभियान शुरू किया है, जो दूसरे राज्यों में अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन कराकर महाराष्ट्र का मोटर वाहन टैक्स देने से बचते हैं। विभाग ने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र की सड़कों पर बार-बार बिना राज्य के रजिस्ट्रेशन और टैक्स संबंधी नियमों का पालन किए वाहन चलाते पाए जाने पर उन्हें जब्त किया जा सकता है। विभाग ने वाहन मालिकों से नियमों के अनुसार अपने वाहनों का महाराष्ट्र में ही रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।