{"_id":"608e282d8ebc3e9d1a00b4a0","slug":"maharashtra-toxic-gas-leaks-at-bhiwandi-in-thane-no-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ठाणे जिले के 'खूनी' गांव में जहरीली गैस का रिसाव, लोगों में मची अफरा तफरी, हरकत में प्रशासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ठाणे जिले के 'खूनी' गांव में जहरीली गैस का रिसाव, लोगों में मची अफरा तफरी, हरकत में प्रशासन
Sun, 02 May 2021 09:48 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 09:48 AM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी क्षेत्र में जहरीली गैस के रिसाव होने की घटना सामने आई, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी क्षेत्र के एक गांव में जहरीली गैस के रिसाव होने की घटना सामने आई, जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक खुले मैदान में रखे जहरीली गैस के सिलेंडर से रिसाव होने की घटना सामने आई, जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। यह घटना भिवंडी के खूनी गांव के चिकनीपाड़ा क्षेत्र में की है, जहां सल्फर डाइऑक्साइड युक्त गैस के 16 सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से दो सिलेंडरों में से जहरीली गैस लीक होकर क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मियों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे और रिसाव को लगभग दो घंटे बाद बंद किया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि यह घटना शनिवार को भिवंडी टाउनशिप में रात 10 बजे के आसपास हुई, लेकिन किसी को किसी तरह नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन