फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra three men arrested for killing sister live in partner with hammer in thane kalyan

Maharashtra: बहन के लिव-इन-पार्टनर की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर नदी में फेंका शव

Sun, 06 Aug 2023 12:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Aug 2023 12:06 PM IST
सार

मुमताज तलाकशुदा है। शुक्रवार को शहबाज घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
maharashtra three men arrested for killing  sister live in partner with hammer in thane kalyan
लिव इन पार्टनर की हत्या - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के थाणे जिले की पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन लोगों को एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अपनी बहन के लिव इन पार्टनर की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को उल्हास नदी में फेंक दिया। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान शोएब शेख, इरशाद शेख और उनके दोस्त हेमंत बिछवाड़े के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बहन से झगड़ा करने से नाराज थे भाई
खबर के अनुसार, शोएब और इरशाद की बहन मुमताज शहबाज शेख (25) नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी।  दोनों बीते कई सालों से लिव इन रिलेशन में रहते थे और दोनों के दो बच्चे भी थे। मुमताज तलाकशुदा है। शुक्रवार को शहबाज घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक की सुईं मुमताज के दो भाइयों शोएब और इरशाद की तरफ मुड़ गई। इन दोनों का दोस्त  हेमंत बिछवाड़े भी पुलिस के शक के घेरे में आ गया। पुलिस ने तीनों को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनकी बहन का लिव इन पार्टनर शहबाज शेख अक्सर उनकी बहन से मारपीट और झगड़ा करता था। साथ ही उनका परिवार बहन के लिव इन रिलेशन में रहने से भी शहबाज से नाराज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या
आरोपियों ने बताया कि शुक्रवार को शहबाज और उनकी बहन का फिर झगड़ा हुआ। झगड़े के चलते शहबाज अपने एक बेटे को लेकर तीतवाला में रहने वाले अपने माता-पिता के घर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही शोएब और इरशाद ने अपने दोस्त हेमंत के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। तीनों ने बेटे को वापस लेकर घर छोड़ दिया और शहबाज को जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने हथौड़े से पीट-पीटकर शहबाज की हत्या कर दी और उसके शव को कल्याण में उल्हास नदी में फेंक दिया। 


पुलिस का कहना है कि बारिश के चलते नदी का प्रवाह तेज है, इसकी वजह से शव को ढूंढने में परेशानी हो रही है। पुलिस की एक टीम शव को ढूंढने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed