{"_id":"66c55747a888f2cb4c012ab6","slug":"maharashtra-thane-road-rage-video-suv-hit-twice-car-four-injured-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thane: रोडरेज का भयावह वीडियो, एसयूवी चालक ने खड़ी कार में मारी दो बार टक्कर, चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thane: रोडरेज का भयावह वीडियो, एसयूवी चालक ने खड़ी कार में मारी दो बार टक्कर, चार घायल
Wed, 21 Aug 2024 08:27 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:27 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की बदलापुर-अंबेरनाथ रोड की है। जब दो एसयूवी कारों की भिड़ंत हो गई। कारों की टक्कर के बाद दोनों तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
घटना के वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे से रोडरेज की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि एक एसयूवी कार और अन्य एसयूवी कार की सड़क पर भिड़ंत हो जाती है। इससे गुस्साए एक चालक ने फिर से दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसकी चपेट में आकर दो बाइक सवार समेत कुल चार लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि जिस वक्त कार ने टक्कर मारी तो दूसरी कार में महिलाएं और बच्चे बैठे हुए थे।
क्या हुआ था
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की बदलापुर-अंबेरनाथ रोड की है। जब दो एसयूवी कारों की भिड़ंत हो गई। कारों की टक्कर के बाद दोनों तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई। ये सब चल ही रहा था कि एक एसयूवी चालक ने वहां से अपनी कार दौड़ा दी और कुछ आगे जाकर यूटर्न लिया और फिर से सड़क पर खड़ी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर मौजूद दो बाइकसवार भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इस पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक की कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
परिवार का झगड़ा सड़क पर आया?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिन दो कारों की टक्कर हुई, उनके चालक आपस में भाई थे। भाइयों का झगड़ा सड़क पर आ गया और यह पूरी घटना घटी। पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर के बाद एक भाई ने जानबूझकर फिर से दूसरी बार कार में टक्कर मारी। वहीं जिस कार को टक्कर मारी गई, उसके पीछे मौजूद दो बाइकें भी हादसे की चपेट में आ गईं और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वीडियो के वायरल होने के बाद अंबेरनाथ पुलिस घटना की जांच कर रही है।

This is crazy and sickening from Badlapur/Ambernath, road rages in Mumbai MMR are going out of hand, people know they can do such things and later write an essay. Just look at that Innocent kid. pic.twitter.com/7dapf7dnVw
विज्ञापन विज्ञापन— Sneha (@QueenofThane) August 20, 2024
परिवार का झगड़ा सड़क पर आया?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिन दो कारों की टक्कर हुई, उनके चालक आपस में भाई थे। भाइयों का झगड़ा सड़क पर आ गया और यह पूरी घटना घटी। पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर के बाद एक भाई ने जानबूझकर फिर से दूसरी बार कार में टक्कर मारी। वहीं जिस कार को टक्कर मारी गई, उसके पीछे मौजूद दो बाइकें भी हादसे की चपेट में आ गईं और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वीडियो के वायरल होने के बाद अंबेरनाथ पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन