{"_id":"63d7507171b1112cdb3c2c3e","slug":"maharashtra-thane-minor-rape-in-police-uniform-two-accused-arrest-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः पुलिसकर्मियों के भेष में किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, एक आरोपी आदतन अपराधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः पुलिसकर्मियों के भेष में किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, एक आरोपी आदतन अपराधी
Mon, 30 Jan 2023 10:37 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:37 AM IST
सार
आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
rape with minor girl
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के भेष में किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विष्णु एस. भांडेकर और आशीष पी गुप्ता के रूप में हुई है। भांडेकर पेशे से एक मजदूर है, वहीं गुप्ता एक चाय का स्टॉल चलाता है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रविवार को पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपियों ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी के भेष में दोनों आरोपियों ने पीड़िता और उसके दोस्त को रोका। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ठाकुर्ली स्टेशन के पास एक सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बाद में पीड़िता के दोस्त ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर डोंबीवली के विष्णुनगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376डी, 506 और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद खूफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को कल्याण और डोंबीवली जिलों से धर दबोचा। सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुरहाडे ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ विष्णुनगर थाने में घर में जबरन घुसने और चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन