फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: take care of parents otherwise would be put on a defaulter list 

महाराष्ट्र: वृद्ध मां-बाप की देखभाल नहीं की तो 'डिफाल्टर' घोषित होंगे बच्चे, सरकार ने बनाई नीति

Thu, 12 Jul 2018 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नागपुर 
ब्यूरो, अमर उजाला, नागपुर  Updated Thu, 12 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: take care of parents otherwise would be put on a defaulter list 

महाराष्ट्र में वृद्ध मां-बाप की देखभाल नहीं करने वाले बच्चों को 'डिफाल्टर' घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन, जो बच्चे अपने बुजुर्ग की अच्छे से देखभाल करेंगे उन्हें आयकर में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन


सूबे की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने आयकर में छूट का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए इस तरह की पॉलिसी तैयार करने वाला महाराष्ट्र संभवत: पहला राज्य है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की ओर से जारी परिपत्र में सरकारी योजनाओं के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 65 साल से घटाकर 60 साल कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विभिन्न विभागों को वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय फायदा देने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सूची स्थानीय पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से तैयार की जाएगी। 


सूबे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यापक पॉलिसी साल 2013 में ही तैयार की गई थी लेकिन, उसे अब लागू किया जा रहा है। इस पॉलिसी के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में 5 फीसदी बेड वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। जहां उन्हें मुफ्त में डायलिसिस की भी सेवा दी जाएगी। वहीं, सभी जिलों में कम से कम चार वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed