महाराष्ट्रः गृहराज्य मंत्री के पिता ने स्कूल कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता विट्ठलराव पाटिल के खिलाफ स्कूल के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 30 जून का है ,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विट्ठलराव पाटिल अकोला में एक गांव के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी समय उन्होंने एक स्कूल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया जो कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में विट्ठलराव पाटिल के खिलाफ स्कूल के प्रिंसीपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
बहरहाल, विट्ठलराव पाटिल के बेटे और महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने कहा है कि मेरे पिता के खिलाफ एक पुलिस मामला दर्ज किया गया है। मेरे पिता ने किसी भी व्यक्ति को लापरवाही या थप्पड़ मारने से इनकार कर दिया है। हालांकि इस मामले की जांच पुलिस रही है और तथ्यों को जल्द ही सामने रखा जाएगा।
देखें वीडियो:-
#WATCH: Maha minister Ranjit Patil's father Vitthalrao Patil slapping a staff during inspection of a school at his village in Akola(June 30) pic.twitter.com/rpR8RK5cGI
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017