फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena furious over BJPs Jan Ashirwad Yatra, Raut said - Inviting third wave

महाराष्ट्र : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर शिवसेना भड़की, राउत बोले- तीसरी लहर को न्योता

Wed, 18 Aug 2021 04:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 18 Aug 2021 04:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शिवसेना की नाराजगी सामने आ रही है। इन यात्राओं के जरिए चार केंद्रीय मंत्री शिवसेना के गढ़ में भाजपा की पकड़ मजबूत कर रहे हैं। वहीं पुलिस इन यात्राओं के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena furious over BJPs Jan Ashirwad Yatra, Raut said - Inviting third wave
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और विपक्षी भाजपा के बीच तकरार का नया मुद्दा सामने आ रहा है। भाजपा मोदी सरकार में चार नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों के जरिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यह शिवसेना को रास नहीं आ रहा है। बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि ये यात्रा कोरोना की तीसरी लहर को न्योता नहीं देगी?

विज्ञापन


चार के खिलाफ केस दर्ज
ठाणे में सोमवार को केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि यात्रा में बिना मास्क के लोगों की भीड़ जुटना और कोरोना का उल्लंघन करना कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण देने जैसा है लिहाजा पुलिस कार्रवाई जायज है। राउत ने कहा कि कई लोग आशंका प्रकट कर रहे हैं कि इन यात्राओं से कोरोना नहीं फैलेगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार को राणे निकालेंगे यात्रा, जाएंगे ठाकरे स्मृति स्थल 
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेेंगे। वे शिवाजी पार्क स्थित बाला साहब ठाकरे के स्मृति स्थल जाएंगे। यह यात्रा मुंबई के उन इलाकों से होकर गुजरेगी जहां शिवसेना का दबदबा है। दरअसल 2022 में मनपा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा नारायण राणे के जरिए मुंबई में रहने वाले कोंकण के लोगों को साधना चाहती है। वहीं, शिवसेना अपने गढ़ में उन्हें सेंध नहीं मारने देना चाहती है। 

मनपा चुनाव में मिशन-114 का जिम्मा
राणे 19 से 26 अगस्त तक महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। इसके माध्यम से वे शिवसेना को अपनी ताकत भी दिखाएंगे। पहले दो दिन तो वे मुंबई में यात्रा निकालेेंगे। दरअसल राणे को भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मनपा चुनाव में मिशन-114 का जिम्मा सौंपा है। उन्हें भाजपा के 144 पार्षदों प्रत्याशियों को जीत दिलाना है। राणे इसमें जुट गए हैं। 

राज्यसभा के गर्भगृह में पहुंचे नेताओं ने कहां पहने थे मास्क : पुरी
उधर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि संजय राउत से कहिए कि यात्रा से संबंधित लोगों द्वारा मास्क नहीं पहनने पर हमने संज्ञान लिया है, लेकिन हम सरकार की नीतियों को जनता तक ले जाना बंद नहीं करेंगे। पुरी ने सवाल किया कि हमें यह नहीं कहना चाहिए, लेकिन उन दृश्यों को भी देखिए जब राज्यसभा के गर्भगृह में हंगामा करने वाले नेता एक दूसरे के समीप खड़े थे और उन्होंने कहां मास्क पहने थे?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed