{"_id":"66eff06ebfb39716dd06582a","slug":"maharashtra-several-people-died-as-car-collides-with-container-truck-in-beed-district-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में कार और ट्रक की भिड़ंत, चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में कार और ट्रक की भिड़ंत, चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत
Sun, 22 Sep 2024 03:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:54 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार की सुबह एक कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार की सुबह एक कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब एक बजे अंबेजोगाई-लातूर रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि यात्री जगलपुर से छत्रपति संभाजीनगर के लिए यात्रा कर रहे थे। भारी बारिश के बीच कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई और उसके पहियों के बीच में फंस गई। चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरदापुर पुलिस थाने की एक टीम शवों को अंबेजोगाई में सरकारी अस्पताल में ले गई। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते कम दृश्यता के कारण ये दुर्घटना हुई।