Baba Siddique Murdered: मुंबई में सरेआम बाबा सिद्दीकी की हत्या; वारदात से पहले एनसीपी नेता ने किया था ये ट्वीट
Baba Siddique Murdered: मुंबई में आज देर शाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि इस वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब वे अपने बेटे के ऑफिस से निकल रहे थे। फिलहाल मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
मौत से पहले बाबा सिद्दीकी का आखिरी ट्वीट
आज दशहरे के मौके पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी थी। अपने आखिरी ट्वीट में बाबा सिद्दीकी ने लिखा- सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!!! यह दशहरा आप सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
Happy #Dussehra Everyone!!!
— Baba Siddique (@BabaSiddique) October 12, 2024
May this Dussehra bring you all happiness, peace and prosperity ✨ pic.twitter.com/THk9Z4Wi0M
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कब क्या हुआ?
- बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाईं।
- बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियों में से दो गोली पेट में, एक सीने में लगी।
- वारदात के तुरंत बाद एनसीपी नेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया।
- कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार, एक फरार
वहीं उनकी हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, इस वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक बदमाश यूपी और दूसरा बदमाश हरियाणा का रहने वाला है। जबकि इस वारदात में शामिल तीसरे फरार बदमाश की तलाश मुंबई पुलिस की तरफ से की जा रही है। इधर मामले में सीएम एकनाथ शिंदे सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.