फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra sanjay nirupam and other leaders reaction on rumours of leaving congress after ashok chavan

Maharashtra: कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर संजय निरुपम ने कही ये बात; बाबा सिद्दीकी बोले- अभी कई और छोड़ेंगे

Tue, 13 Feb 2024 11:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी दावा किया है कि पुणे के एक बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़कर अन्य पार्टियों में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
maharashtra sanjay nirupam and other leaders reaction on rumours of leaving congress after ashok chavan
संजय निरुपम

विस्तार

महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ऐसी चर्चाएं हैं कि महाराष्ट्र कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। इन नेताओं में संजय निरुपम के नाम की भी चर्चा है, लेकिन अब खुद संजय निरुपम ने साफ कर दिया है कि ये बेबुनियाद और झूठी अफवाह है। 
विज्ञापन


संजय निरुपम ने कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं को बताया बेबुनियाद और झूठ
मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में अशोक चव्हाण नया नाम हैं। हालांकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक बयान में दावा किया है कि कई और नेता कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी दावा किया है कि पुणे के एक बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़कर अन्य पार्टियों में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। मीडिया में ऐसी खबरें चल रहीं थी कि संजय निरुपम भी जल्द कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन अब संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि 'यह खबर सरासर झूठ और बेबुनियाद है। अफवाहों पर आधारित यह खबर निंदनीय है।' 
विज्ञापन


अशोक चव्हाण ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?
अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर संजय निरुपम ने कहा कि 'वे पार्टी के लिए पूंजी थी, लेकिन वे महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं के काम करने के तरीके से खुश नहीं थे।' निरुपम ने बताया कि 'कुछ नेता उन्हें (चव्हाण) बोझ मानते थे। कुछ लोग ईडी को उनके इस्तीफे की वजह बता रहे हैं, लेकिन ये अभी ये सब कहना जल्दबाजी है।' मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना की सदस्यता ली है। वहीं बाबा सिद्दीकी ने अजित पवार की एनसीपी का दामन थामा है। अशोक चव्हाण ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय वडेत्तिवार बोले- अंत तक कांग्रेस में ही रहूंगा
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेत्तिवार ने बताया 'आज महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथाला ने मुंबई में पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद बुलायी गई है। पार्टी में कुछ बदलाव हुए हैं। मैं कांग्रेस के साथ हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। मैंने कांग्रेस के टिकट पर चार विधानसभा चुनाव जीते हैं। मंत्री बना हूं और दो बार नेता विपक्ष बना हूं। मैं पार्टी से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता हूं। मैं कांग्रेस के प्रति समर्पित हूं और अंत तक कांग्रेस में ही रहूंगा।'



'ये कांग्रेस के लिए जागने का समय'
अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर जब पूर्व कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दीकी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि 'अशोक चव्हाण ने उन्हें फोन किया था और मैंने उन्हें बताया था कि हम जल्द ही अगले रास्ते पर मिलेंगे। अभी कई और लोग कांग्रेस छोड़ सकते हैं, क्योंकि जब आपका दम घुटता है तो आप बचने के लिए कोई रास्ता ढूंढते ही हैं। यह कांग्रेस के लिए जागने का समय है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे अभी जागने वाले हैं। वे सपनों की दुनिया में खोए हुए हैं और भ्रम में जी रहे हैं। यही वजह हो सकती है कि लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed