{"_id":"58f1b6614f1c1b791ecf8ab4","slug":"maharashtra-s-sex-ratio-at-birth-falls-to-899","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में लिंगानुपात में गिरावट, पहुंचा 899 पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में लिंगानुपात में गिरावट, पहुंचा 899 पर
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सरकार भले ही लिंगानुपात को दुरुस्त करने में लगी हुई है लेकिन महाराष्ट्र में लिंगानुपात की स्थिति और ज्यादा खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बेटियों के पिता के लिए सरकार की खास योजना, पढ़ाई शादी की टेंशन खत्म हो जाएगी
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में महाराष्ट्र के लिंगानुपात 2016 में आठ अंकों की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1,000 लड़कों पर प्रति नवजात लड़कियों का अनुपात 2015 में 907 से घटकर 2016 में 899 हो गया।
विज्ञापन
जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत सिविल पंजीकरण प्रणाली पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि पुणे जिले में लिंगानुपात में 2014 तक बढ़ोतरी देखी गई था। हालांकि 2015 में यह 891 हो गया और 2016 में 53 प्वाइंट गिरकर 838 पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब बेटी होने पर मिलेंगे 21 हजार
अगर महाराष्ट्र के जिलों की बात करें तो लिंगानुपात में सबसे ज्यादा गिरावट वाशिम जिले में देखी गई है। यहां ये 64 प्वाइंट गिर गया है। जबकि लिंगानुपात में गिरावट के मामले में पुणे और उस्मानाबाद जिलों का 53 प्वाइंट नीचे गिरकर दूसरा स्थान है।