फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra reports 4255 new COVID19 cases today 89 per cent of India adult population fully vaccinated Mansukh  Mandaviya Latest News Update

Corona Alert: देश में 89 फीसदी वयस्क जनसंख्या को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी, महाराष्ट्र में नए केस चार हजार के पार

Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को बताया कि देश की 89 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही 12-14 आयु वर्ग के 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पहली खुराक लग चुकी है।

विज्ञापन
Maharashtra reports 4255 new COVID19 cases today 89 per cent of India adult population fully vaccinated Mansukh  Mandaviya Latest News Update
कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 4255 मामले सामने आए हैं। राज्य में फिलहाल 20,634 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


चार महीने बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले
राज्य में 12 फरवरी के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 4,024 नए मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों ने दम तोड़ दिया था। 12 फरवरी को महाराष्ट्र में 4,359 कोरोना के मामले रिकॉर्ड किए गए थे। बीते 24 घंटे में BA.5 स्वरूप के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को बताया कि देश की 89 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही 12-14 आयु वर्ग के 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पहली खुराक लग चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की गुरुवार सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक वैक्सीन की 195.67 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। यह लक्ष्य 2,51,69,966 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed