फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Rain updates today news Heavy Rain in Mumbai Causes Traffic Chaos

Maharasthra Rain: महाराष्ट्र हुआ पानी-पानी; कहीं सड़कें तो कहीं घर डूबे, भारी बारिश के बीच चार लोगों की मौत

Thu, 25 Jul 2024 11:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 25 Jul 2024 11:20 AM IST
सार

बारिश के कारण सड़कों, रेलवे पटरियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। कुछ जगहों पर तो लोगों को बचाने के लिए विभाग को नाव तक की जरूरत पड़ गई।

विज्ञापन
Maharashtra Rain updates today news Heavy Rain in Mumbai Causes Traffic Chaos
महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश का कहर जारी है। मुंबई, पुणे, पालघर समेत कई अन्य जगहों पर हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे पटरियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। कुछ जगहों पर तो लोगों को बचाने के लिए विभाग को नाव तक की जरूरत पड़ गई है। भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। 

विज्ञापन


एनडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमें जलमग्न इलाकों में फंसे स्थानीय लोगों को बचाने के लिए पुणे के एकता नगर पहुंची। 
 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने मुंबई में बारिश को देखते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर ताजा जानकारी साझा की। बताया, 'भारी बारिश के कारण मुंबई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। धीमे यातायात और जलभराव को देखते हुए हवाईअड्डों पर आने के लिए थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
करंट लगने से मौत
बिगड़े मौसम के मिजाज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। भारी बारिश के कारण पुणे ग्रामीण के अधरवाड़ी गांव में चट्टानें खिसकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक अन्य घायल भी हो गया। वहीं, गुरुवार तड़के तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वे भारी बारिश के कारण डूबे अपने ठेले को हटाने की कोशिश कर रहे थे।
 

 
इन लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि घटना डेक्कन जिमखाना इलाके में हुई। तीनों मृतक बाबा भिड़े पुल के पास सड़क किनारे ठेले पर अंडे बेच रहे थे। डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण उनका ठेला पानी में डूब गया था। उसे पानी से निकालते समय बिजली का करंट लग गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीन लोगों- अभिषेक घाणेकर, आकाश माने और शिव परिहार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
 

 
राज्य में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पुणे में स्थिति बहुत खराब है। लोगों के घरों में पानी भर गया है रोड पर पानी है। बांध में बारिश का पानी भर गया है। वहां एनडीआरएफ सहित सभी अधिकारियों को मैंने सूचित किया है। टीमें वहां काम रही है। मैंने आर्मी के मेजर जनरल अनुराग विज से भी बातचीत की है। कर्नल संदीप से बात की है और उन्हें अपनी टीम को अलर्ट पर रखने को कहा है। लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उनके खाने पीने की व्यवस्था करने को कहा है।'

जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। तस्वीरों से साफ समझ आ रहा है कि यहां के हालात कितने खराब हैं। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आवासीय क्षेत्रों में बारिश का पानी घुसने के बाद पुणे अग्निशमन विभाग को लोगों को बचाने के लिए इन्फ्लेटेबल रबर बोट की मदद लेनी पड़ी। 
 
अंधेरी सबवे करना पड़ा बंद
वहीं, मुंबई के अंधेरी में जलभराव हो गया है। यहां का सबवे भारी बारिश के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। 



पालघर के कलेक्टर कार्यालय ने बताया कि आईएमडी ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है। वहीं, पुणे शहर में भारी बारिश के कारण अग्निशमन विभाग ने आज सुबह शहर के निंबजनगर इलाके में फंसे 70 लोगों को बचाया।

 
 
 
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि महाड एमआईडीसी थाना क्षेत्र में कास्बे शिवथार और समर्थ शिवथर के बीच छोटा पुल भारी बारिश के कारण बह गया है। हालांकि कोई यात्री यातायात नहीं है, स्थानीय किसानों की जमीनें पुल के दूसरी तरफ हैं। सुरक्षा उपाय के रूप में सड़क को बैरिकेड किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed