{"_id":"5dcdbb178ebc3e54b12197d8","slug":"maharashtra-public-interest-petition-in-supreme-court-against-shiv-sena-ncp-congress-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका
Fri, 15 Nov 2019 02:07 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए एक साथ आ रहे शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन को फर्जी घोषित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
याचिका को अगले कुछ दिन में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने वाली शिवसेना के रुख में आया बदलाव कुछ नहीं बल्कि एनडीए के प्रति लोगों के विश्वास से धोखा है।
विज्ञापन
यह याचिका प्रमोद पंडित जोशी ने दाखिल की है। उन्होंने केंद्र और राज्य को यह निर्देश देने की मांग की है कि वे चुनाव बाद उभर रहे शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के मुख्यमंत्री को नियुक्त करने से दूर रहें।
विज्ञापन