फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Sanjay Raut Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray on Governor Bhagat Singh Koshyari

Maharashtra Politics: संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा खत्म हुई, जनता भी नाराज

Tue, 22 Nov 2022 03:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 22 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

राज्यपाल कोश्यारी पर संजय राउत ने कहा कि सरकार तटस्थ होनी चाहिए और उसे अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखानी चाहिए। हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या वे महाराष्ट्र का मजाक बनाना चाहते हैं।  

विज्ञापन
Maharashtra Politics Sanjay Raut Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray on Governor Bhagat Singh Koshyari
संजय राउत - फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मंगलवार को राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वे तो BJP के प्रचारक हैं। जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा खत्म हो गई है।

विज्ञापन


राज्यपाल कोश्यारी पर संजय राउत ने कहा कि सरकार तटस्थ होनी चाहिए और उसे अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखानी चाहिए। हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या वे महाराष्ट्र का मजाक बनाना चाहते हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ। लोग हंगामा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है, क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर समिति का पुनर्गठन
कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर महाराष्ट्र सरकार की उच्च शक्ति समिति का वर्तमान सरकार द्वारा पुनर्गठन किया गया है। सीएम, डिप्टी सीएम और कुछ अन्य मंत्रियों के अलावा विधानसभा और परिषद में विपक्ष के दोनों नेता इसके सदस्य हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण भी कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर महाराष्ट्र सरकार की उच्च शक्ति समिति के सदस्य हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कानूनी और अन्य मामलों के समन्वय के लिए दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभुराजे देसाई की नियुक्ति के संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया है।

विश्व मराठी सम्मेलन के लिए जीआर जारी
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में 4-6 जनवरी 2023 को विश्व मराठी सम्मेलन आयोजित करने को लेकर जीआर जारी किया है। इसके लिए प्रदेश व देश की मराठी व महाराष्ट्र से जुड़ी सभी संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।


गुजरात चुनाव को लेकर भी आया आदेश
महाराष्ट्र सरकार ने एक जीआर जारी किया और पालघर, नासिक, नंदुरबार और धुले जैसे महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में काम करने वाले गुजरात विधानसभा के मतदाताओं के लिए 1 दिन की छुट्टी की अनुमति दी। सभी प्राइवेट कंपनियों को इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है। यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

अनिल देशमुख के बेटे ने अग्रिम जमानत अर्जी वापस ली
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे हृषिकेश देशमुख ने मंगलवार को अपनी अग्रिम जमानत अर्जी वापस ले ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ऋषिकेश को समन जारी किया था, जिसमें उनके पिता अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने कहा कि ऋषिकेश भी इस मामले में एक आरोपी हैं और एजेंसी द्वारा समन किए जाने के बावजूद ईडी के सामने कभी पेश नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed