फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics live update Deputy CM Devendra Fadnavis holds a road-show in Nagpur

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- बन सकता था सीएम, अब शिंदे कार्यकाल पूरा करें ये मेरी जिम्मेदारी

Tue, 05 Jul 2022 07:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 07:46 PM IST
सार

डिप्टी सीएम बनने के बाद मंगलवार को पहली बार देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंचे। शहर पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ ही नगरवासियों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Politics live update Deputy CM Devendra Fadnavis holds a road-show in Nagpur
नागपुर में देवेंद्र फडणवीस का रोड शो। - फोटो : ANI

विस्तार

इस बीच, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता था। हमने विचारधारा के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाया। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का मेरा प्रस्ताव था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर देकर कहा कि अगर मैं इससे बाहर रहा तो सरकार नहीं चलेगी, इसलिए मैंने उनके आदेश पर उप मुख्यमंत्री पद स्वीकार किया। इसके अलावा अब एकनाथ शिंदे अपना कार्यकाल पूरा करें इसकी मेरी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


एक सप्ताह से ज्यादा समय तक महाराष्ट्र में चले सियासी ड्रामे के बाद पांच दिन पहले एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की तो पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। राज्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद मंगलवार को पहली बार देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंचे। शहर पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ ही नगरवासियों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।  जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस मंगलाव सुबह 10 बजे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर पहुंचे। यहां उनका अभिनंदन करने के लिए भाजपा के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में हवाईअड्डे पर मौजूद थे, जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से उन्होंने रोड शो किया।
विज्ञापन


रोड शो के बाद उन्होंने कहा कि नागपुर के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार दिया है और मुझे 5 बार चुना है। आज मैं उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नागपुर आया हूं। जो लोग मेरे प्रति अपना प्यार दिखाने आए हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed