{"_id":"62a948ef6cef427e44530c73","slug":"maharashtra-police-registered-case-against-six-including-actor-karanvir-bohra-accused-of-cheating-woman-and-threatening-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अभिनेता करणवीर बोहरा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, महिला से ठगी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अभिनेता करणवीर बोहरा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, महिला से ठगी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Wed, 15 Jun 2022 08:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Jun 2022 08:20 AM IST
सार
महिला ने बताया कि मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा ने उससे 1.99 करोड़ रुपये उधार लिए थे। अभिनेता ने वादा किया था कि 2.5 प्रतिशत ब्याज के साथ वह पैसा वापस करेंगे, लेकिन सिर्फ एक करोड़ रुपये ही वापस किए गए।
विज्ञापन
करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छोटे पर्दे के बड़े अभिनेताओं में शुमार करणवीर बोहरा समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि करणवीर बोहरा ने एक 40 वर्षीय महिला से पैसे लेकर ठगी की। साथ ही, उन्हें जान से मारने की धमकी भी थी। ओशिवारा पुलिस ने अभिनेता समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा ने उससे 1.99 करोड़ रुपये उधार लिए थे। अभिनेता ने वादा किया था कि 2.5 प्रतिशत ब्याज के साथ वह पैसा वापस करेंगे, लेकिन सिर्फ एक करोड़ रुपये ही वापस किए गए। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया, ऊपर से गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस मामले में ओशिवारा पुलिस का कहना है कि करणवीर बोहरा व अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।