फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Patole mocks Fadnavis over video clip, says people have deleted him from their hearts

Maharashtra: 'मैं वापस आऊंगा' वीडियो को लेकर पटोले का फडणवीस पर तंज, बोले- लोगों ने उन्हें दिलों से हटा दिया

Sat, 28 Oct 2023 07:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Oct 2023 07:29 PM IST
सार

Maharashtra: साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था- मैं वापस आऊंगा। इस टिप्पणी के कारण सोशल मीडिया पर उनके कई मीम बनने लगे। वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा को इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Maharashtra: Patole mocks Fadnavis over video clip, says people have deleted him from their hearts
Nana Patole - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। हालांकि, कुछ घंटों बाद इसे हटा दिया। इस वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहे थे- 'मैं वापस आऊंगा'। अब इसको लेकर राज्य की सियासत गरमा गई हैं। एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने इस वीडियो क्लिप को लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन

साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था- मैं वापस आऊंगा। इस टिप्पणी के कारण सोशल मीडिया पर उनके कई मीम बनने लगे। वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा को इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योकि जनता पहले ही उन्हें (फडणवीस) अपने दिलों से हटा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटोले ने दावा किया कि फडणवीस भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पक्ष में नहीं हैं, जबकि लोगों ने झूठ बोलने वालों की पार्टी पर भरोसा करना बंद कर दिया है। पटोले ने दावा किया, सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। किसी को ट्वीट (एक्स पर वीडियो क्लिप) की प्रतिक्रियाओं को देखना चाहिए। लोगों ने कहा है कि वे भाजपा को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं।  

विज्ञापन

शुक्रवार की घटना ने राज्य के राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दे दिया है, खासकर तब जब विधानसभा अध्यक्ष पिछले साल जून में शिवसेना के विभाजन के संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके कई विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे हैं। 

पटोले ने यह भी कहा कि केले और कपास की खेती करने वाले किसान परेशान हैं और राज्य सरकार को उन्हें तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए। जलगांव में संवाददाताओं से बातचीत में पटोले ने किसानों और बेरोजगार युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।

उन्होंने दावा किया,  राज्य सरकार एक रुपये में फसल बीमा देने का दावा करते हुए अपना ढिंढोरा पीट रही है। राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा बीमा फर्मों को भुगतान किए जा रहे प्रीमियम का हिस्सा भी सार्वजनिक धन है।उन्होंने आरोप लगाया,  सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया है। राज्य में सूखा पड़ा है और सरकार ने बीमा कंपनियों से सोयाबीन की फसल के नुकसान के मुआवजे के रूप में 25 फीसदी देने को कहा है, लेकिन फर्मों ने इस अनुरोध को कूड़ेदान में फेंक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed