{"_id":"5e1023bb8ebc3e881a476093","slug":"maharashtra-palghar-one-killed-as-five-overturned-on-vasai-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: वसई बीच पर नौका पलटने से एक की मौत, पांच को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: वसई बीच पर नौका पलटने से एक की मौत, पांच को बचाया गया
Sat, 04 Jan 2020 11:36 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई कस्बे में रणगांव बीच पर एक नौका के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार रात को बताया कि छह लोगों ने शुक्रवार रात को अवैध रूप से एक नौका किराए पर ली और वे रणगांव बीच पर समुद्र में गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौका पलटने से गिरिज निवासी स्टीवन काउटिन्हो (38) की मौत हो गई। पांच अन्य को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन