{"_id":"590a45ee4f1c1b3d0a4418cd","slug":"maharashtra-one-policeman-died-11-injured-in-bhamragarh-naxal-ambush","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया लैंडमाइन हमला, 11 जवान घायल, 1 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया लैंडमाइन हमला, 11 जवान घायल, 1 की मौत
एजेंसी/ गढ़चिरौली
Updated Thu, 04 May 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल जवान
महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बुधवार को सी-60 कमांडोज के एक बमरोधी वाहन पर लैंडमाइन हमला किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हमले में 11 जवान घायल हुए हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिले के भामरागड़ से जब शाम को एक पेट्रोल पार्टी गुजर रही थी उसी समय यह हमला हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस की नक्सलविरोधी अभियान चलाने वाली सी-60 फोर्स के कुछ जवानों पर हमले की खबरें हैं। सुरक्षा बल के जवानों की एक टीम इलाके में अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ और दो महाराष्ट्र पुलिस के जवान घायल हो गए थे। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के एक बड़े हमले में सीआरपीएफ के 25 जवानों की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे।
विज्ञापन