फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: One person dies, another injured in a chopper crash in Jalgaon, police and local authorities on the spot

महाराष्ट्र: जलगांव में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत और एक शख्स घायल

Fri, 16 Jul 2021 07:26 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Jul 2021 07:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जलगांव में शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में एक शख्स की मौत होने और एक अन्य के घायल होने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
Maharashtra: One person dies, another injured in a chopper crash in Jalgaon, police and local authorities on the spot
जलगांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में शुक्रवार को एनएमआईएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन का प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक उड़ान प्रशिक्षक की मौत हो गई और एक प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि एक जांच दल को घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग अकादमी का था और इसमें एक महिला पायलट सहित दो पायलट थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास ये हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


घटना पर सिंधिया स्तब्ध
वहीं, इस हादसे पर सिंधिया ने कहा कि महाराष्ट्र के एनएमआईएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन महाराष्ट्र से संबंधित एक प्रशिक्षण विमान के दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मौके पर जांच टीम भेजी जा रही है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की और प्रशिक्षु के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed