{"_id":"6412307b09415704a408cd35","slug":"maharashtra-news-updates-in-hindi-two-residents-of-mumbai-building-commit-suicide-in-24-hours-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 24 घंटे में एक बिल्डिंग में दो ने की आत्महत्या, महिला ने लगाई फांसी, युवक ने इमारत से कूदकर दी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 24 घंटे में एक बिल्डिंग में दो ने की आत्महत्या, महिला ने लगाई फांसी, युवक ने इमारत से कूदकर दी जान
Thu, 16 Mar 2023 02:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:24 AM IST
सार
18 वर्षीय लड़के ने अपने पिता द्वारा पढ़ाई न करने पर डांटने के बाद इमारत से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपनगरीय कांदिवली स्थित एक इमारत में अलग-अलग घटनाओं में 18 वर्षीय लड़के और 56 वर्षीय महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को दोनों घटनाओं की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने मंगलवार को अपने फ्लैट में फांसी लगा ली।
महिला अपने बेटी के बच्चा न होने से परेशान थी। वह काफी दिनों से तनाव में चल रही थी। बताया गया है कि उसकी बेटी मां नहीं बन सकती थी। आत्महत्या की दूसरी घटना में, एक 18 वर्षीय लड़के ने बुधवार को इमारत से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा था। घटना की सूचना पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आकस्मिक मौत के मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच की जा रही है।
ग्रामीण की हत्या में शामिल और 22 अपराधों में वांछित नक्सली गढ़चिरौली से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले सप्ताह एक व्यक्ति की हत्या और करीब 22 अपराधों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने मरधुर गांव निवासी प्रकाश उर्फ आदवे मूर गावड़े (27) के रूप में की है। नक्सलियों ने 9 मार्च को भामरागढ़ तालुका में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने गावड़े को अपने साथी ग्रामीण की हत्या में शामिल पाया। गढ़चिरौली पुलिस के एक विशेष दस्ते ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मारधुर गांव से 10 किमी दूर स्थित एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चलाया और गावड़े को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।