फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update young man died by jumping in front of train Fire breaks out at call center in Thane

Maharashtra: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

Fri, 27 Jan 2023 02:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Jan 2023 02:36 AM IST
सार

ठाणे जिले में एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra News Update young man died by jumping in front of train Fire breaks out at call center in Thane
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने उपनगरीय ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि घटना मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशनों के बीच बुधवार रात को हुई।

विज्ञापन


कल्याण रेलवे थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान गिरीश नंदलाल चुबे के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले एक नोट में कुछ लोगों के नाम हैं, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक ने एक क्लिप भी बनाई है, जिसमें उसने बताया है कि दो सहयोगियों द्वारा फर्म के मालिक से शिकायत करने के बाद उसकी नौकरी चली गई। उसे कुछ लोगों से एक लाख रुपये लेने थे, क्योंकि वह नौकरी से बाहर था और ये उधारदाता उसे परेशान कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में इन लोगों और दो साथियों के नाम हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक इमारत में आग
इस बीच ठाणे जिले में एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मीरा-भायंदर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि मीरा रोड स्थित सात मंजिला इमारत के एक कॉल सेंटर में देर रात करीब 1.30 बजे आग लगी। दमकल की चार गाड़ियों और करीब 60 दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। दमकलकर्मियों ने इमारत की छत पर फंसे हुए तीन लोगों को भी बचाया। उन्होंने कहा कि आग से कॉल सेंटर को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र के  दादर ईस्ट इलाके में लगी आग
मध्य मुंबई के दादर में एक बहुमंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई और बाद में यह भवन के अन्य हिस्सों में फैल गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं लग सका है। अधिकारी ने कहा कि 42 मंजिला आवासीय टावर ‘आर ए रेजिडेंसी’ की 22वीं मंजिल पर रात करीब साढ़े आठ बजे बंद पड़े एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इमारत की अग्निशमन प्रणाली काम नहीं कर रही थी और दमकल एवं पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed