फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   JP Nadda Fake PA Neeraj Singh Arrested Offers Post to Maharashtra BJP MLAs

Fraud: खुद को नड्डा का निजी सहायक बताकर विधायकों से मांग रहा था पैसे; सरकार में मंत्री बनवाने का देता था ऑफर

Fri, 19 May 2023 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 May 2023 05:18 PM IST
सार

मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक विकास कुंभारे ने राठौड़ की ओर से उस वक्त शिकायत दर्ज कराई गई, जब आरोपी ने उनसे कथित रूप से संपर्क किया। कुंभारे ने राठौड़ को कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन दावा किया जा रहा है कि कुछ अन्य विधायकों ने परोक्ष तौर पर पैसे के मुहैया कराए।

विज्ञापन
JP Nadda Fake PA Neeraj Singh Arrested Offers Post to Maharashtra BJP MLAs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों से मंत्री पद के लिए पैसे मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद के लिए राज्य के कम से कम चार विधायकों से पैसे मांगने के आरोप में अहमदाबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद जिले के मोरबी निवासी नीरज सिंह राठौड़ ने कथित तौर पर खुद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सहायक होने का दावा किया। उसने महाराष्ट्र के चार विधायकों को फोन करने के अलावा नगालैंड और गोवा के एक-एक विधायक को भी कथित तौर पर फोन किया था।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने दर्ज कराई शिकायत
मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक विकास कुंभारे ने राठौड़ की ओर से उस वक्त शिकायत दर्ज कराई गई, जब आरोपी ने उनसे कथित रूप से संपर्क किया। कुंभारे ने राठौड़ को कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन दावा किया जा रहा है कि कुछ अन्य विधायकों ने परोक्ष तौर पर पैसे के मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी का मामला दर्ज
एक अधिकारी ने बताया कि तहसील थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शहर पुलिस की एक टीम ने आरोपी को मोरबी से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
शिवसेना में जून 2022 के विभाजन से संबंधित मुद्दों पर शिंदे सरकार को राहत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसी चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही हो सकता है।


दानवे ने अकोला में हुए हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया

महाराष्ट्र विधान परिषद में शुक्रवार को विपक्षी नेता अंबादास दानवे ने अकोला शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा को रोकने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। 

हिंसा में जान गंवाने वाले विलास गायकवाड़ के परिवार से मुलाकात करने के बाद दानवे ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर राज्य में तनाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश करते हैं। 

उन्होंने कहा- "क्या राज्य सरकार इन लोगों को बढ़ावा देती है?"

शिवसेना (यूबीटी) नेता दानवे में राज्य सरकार और पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कोई कदम न उठाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में लंबे समय से लंबित निकाय चुनावों को लेकर क्यों घबरा रही है। दानवे ने पुरानी शहर के दंगा प्रभाहित इलाके का दौरा भी किया। 

खराब उत्पादों की आपूर्ति मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फर्म को खराब उत्पादों की आपूर्ति करने के आरोप में हैदराबाद की एक कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

कंपनी ने जनवरी 2021 और फरवरी 2022 के बीच आरोपी की फर्म को 6.3 करोड़ रुपये मूल्य की 1912 बैटरी (एलएफपी) के ऑर्डर दिए थे। ऑर्डर मिलने के बाद शिकायतकर्ता कंपनी ने दावा किया कि बैटरी खराब थी और आरोपी ने उनकी शिकायतों का कोई जवाब नहीं दिया। 


पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है। 


ठाणे में बीफ का परिवहन करने के आरोप में दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बीफ का परिवहन करने के आरोप पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नारपोली थाने के पुलिस अधिकारी प्रमोद कुंभार ने बताया कि गुरुवार को एक टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें 45,000 रुपये के लगभग 300 किलो बीफ बरामद किया। 

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed