{"_id":"64385f7b12ec32b3fc06b176","slug":"maharashtra-news-several-electrocuted-in-virar-palghar-while-returning-after-ambedkar-jayanti-rally-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पालघर में अंबेडकर जयंती रैली से लौट रहे लोग करंट की चपेट में आए, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पालघर में अंबेडकर जयंती रैली से लौट रहे लोग करंट की चपेट में आए, दो की मौत, पांच घायल
Fri, 14 Apr 2023 01:31 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:31 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, लोग अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे, इस दौरान करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में गुरुवार रात करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच से अधिक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, लोग अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे थे, इस दौरान करंट की चपेट में आ गए। सूचना मिलने के बाद डीसीपी समेत क्षेत्र के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पालघर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ा गई।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर बौद्धजन पंचायत समिति और अन्य समूहों की ओर से गुरुवार रात को रंगारंग जुलूस निकाला गया था। इसके बाद लोग घर लौट रहे थे, इस दौरान करगिल नगर इलाके में रात लगभग 11 बजे यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पीड़ित जुलूस में चल रही वाहन के ऊपर खड़े हुए, लोहे की छड़ विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई और सात लोग बिजली की चपेट में आ गए। इनमें 23 वर्षीय सुमित सुत और 30 वर्षीय रूपेश सुर्वे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन