मुंबई के मानखुर्द में शुक्रवार को लगी भीषण आग 24 घंटे बाद भी बुझ नहीं पाई है। दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।
मुंबई: मानखुर्द में धूं-धूं कर जला कबाड़ का गोदाम, 24 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग
इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि यह आग दोपहर में करीब 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है। अभी तक आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
बता दें कि मानखुर्द क्षेत्र मुंबई का एक उपनगरीय इलाका है। यहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में यह भीषण आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब पौने तीन बजे मानखुर्द के मांडला इलाके की है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। यह लेवल-3 (भीषण) आग है। 11 दमकल गाड़ियों को फिलहाल काम पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#WATCH I Maharashtra: A fire has broken out at a godown in Mankhurd area of Mumbai; no injuries reported so far. pic.twitter.com/LtaRkvaVty
— ANI (@ANI) February 5, 2021