{"_id":"6184c4d8c68f8b501d439309","slug":"maharashtra-news-an-architect-beaten-by-locals-for-asking-not-to-burst-crackers-in-diwali-causing-him-a-severe-leg-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने की आर्किटेक्ट की पिटाई, टूटी टांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने की आर्किटेक्ट की पिटाई, टूटी टांग
Fri, 05 Nov 2021 11:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:14 AM IST
सार
आर्किटेक्ट का कहना है कि पटाखों की आवाज से उनके पालतू कुत्ते को डर लग रहा था। इसलिए उन्होंने पड़ोसियों को मना किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके से पटाखों को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के तहत यहां रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोसियों द्वारा पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई थी, जिससे नाराज होकर पड़ोसियों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक की पहचान 30 वर्षीय चटर्जी के रूप में हुई है, जो एक आर्किटेक्ट है।
पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में रहने वाले चटर्जी ने दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपने पड़ोसी किशोर विचारे को इसके लिए मना भी किया था, क्योंकि पटाखों की आवाज से उनका पालतू कुत्ता डरता था। इससे नाराज होकर किशोर विचारे और उनके बेटे ने चटर्जी पर हमला कर दिया। इससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि युवक की पिटाई करने वाले पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।