{"_id":"68a9ad9c284f2b35390ef944","slug":"maharashtra-mumbai-kushinagar-express-train-five-year-old-boy-found-in-toilet-of-ac-coach-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ट्रेन के AC कोच के टॉयलेट में मिला चार साल के मासूम का शव, मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ट्रेन के AC कोच के टॉयलेट में मिला चार साल के मासूम का शव, मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में हंगामा
Sat, 23 Aug 2025 05:31 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:31 PM IST
सार
मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच बीटू के टॉयलेट के डस्टबिन से पांच साल के मासूम का शव बरामद हुआ। घटना लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर सफाई के दौरान सामने आई। जीआरपी और रेलवे पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित किया गया। शुरुआती जांच में गले पर निशान पाए गए हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के टॉयलेट में चार साल के मासूम का शव मिलने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार सुबह सामने आई जब ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पहुंची और सफाईकर्मी कोच की सफाई कर रहे थे। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। गुजरात पुलिस पहले से ही लापता बच्चे की तलाश में थी। जब शव मिला तो उन्होंने एलटीटी जीआरपी से संपर्क किया और पहचान की पुष्टि की। इसके बाद बच्चे के परिवार को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच B2 के टॉयलेट में रखे डस्टबिन से मासूम का शव बरामद हुआ। बच्चे की उम्र करीब चार साल बताई जा रही है। सफाईकर्मी जब कोच की साफ-सफाई कर रहे थे तभी उन्हें डस्टबिन में शव दिखा। शव मिलने की खबर से यात्री स्तब्ध रह गए और पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन-सुदर्शन रेड्डी के अलावा 46 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन, जानें अब कितने मैदान में
रेलवे और पुलिस ने संभाला मामला
शव मिलने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और जीआरपी यानि रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में मासूम के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे का अपहरण उसके ही 24 वर्षीय चचेरे भाई ने किया था। जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे उठाकर ले जाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी और बच्चा कुशीनगर एक्सप्रेस में कैसे पहुंचे, क्योंकि यह ट्रेन गुजरात से होकर नहीं गुजरती। पुलिस के अनुसार यह बच्चा गुजरात के सूरत के अमरोली इलाके से लापता हुआ था।
ये भी पढ़ें- मस्जिदों से गाजा पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटाने वाला सीरियाई नागरिक गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
सीसीटीवी और यात्रियों से सुराग जुटा रही पुलिस
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि ट्रेन गोरखपुर से चलकर मुंबई के एलटीटी पहुंची थी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चा ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ा और उसके साथ कोई और था या नहीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यात्रियों से पूछताछ भी कर रही है ताकि घटना की कड़ी जोड़ी जा सके। मुंबई जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच के लिए केस सूरत के अमरोली पुलिस स्टेशन को सौंपा जाएगा। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the body of a child found in a coach of the Kushinagar Express, Central Railway CPRO Swapnil Nila says, "This morning, the 22537 Kushinagar Express, running from Gorakhpur, arrived at Lokmanya Tilak Terminus. When the cleaning staff was cleaning… pic.twitter.com/3nCVxREJKX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2025
ये भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन-सुदर्शन रेड्डी के अलावा 46 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन, जानें अब कितने मैदान में
रेलवे और पुलिस ने संभाला मामला
शव मिलने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और जीआरपी यानि रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में मासूम के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे का अपहरण उसके ही 24 वर्षीय चचेरे भाई ने किया था। जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे उठाकर ले जाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी और बच्चा कुशीनगर एक्सप्रेस में कैसे पहुंचे, क्योंकि यह ट्रेन गुजरात से होकर नहीं गुजरती। पुलिस के अनुसार यह बच्चा गुजरात के सूरत के अमरोली इलाके से लापता हुआ था।
ये भी पढ़ें- मस्जिदों से गाजा पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटाने वाला सीरियाई नागरिक गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
सीसीटीवी और यात्रियों से सुराग जुटा रही पुलिस
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि ट्रेन गोरखपुर से चलकर मुंबई के एलटीटी पहुंची थी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चा ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ा और उसके साथ कोई और था या नहीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यात्रियों से पूछताछ भी कर रही है ताकि घटना की कड़ी जोड़ी जा सके। मुंबई जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच के लिए केस सूरत के अमरोली पुलिस स्टेशन को सौंपा जाएगा। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन