कोरोना : मुंबई के जुहू बीच पर गाइड लाइन का पालन करा रहे मार्शलों से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मेयर का सख्त रुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक बार पुन: कोरोना महामारी पैर फैलाती जा रही है। इसे लेकर बीएमसी भी सतर्क हो गई है, लेकिन मुंबई में कुछ लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महानगर के जुहू बीच पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए तैनात मार्शलों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसे लेकर बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मुंबई पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बीएमसी ने 1305 इमारतें सील कीं
इस बीच मुंबई महानगर पालिका ने शहर की 1305 इमारतों को सील कर दिया है। इन इमारतों में 2749 कोविड-19 केस मिले हैं। इनमें कुल 71,838 लोग रहते हैं। बता दें राज्य के कई जिलों में नए सिरे से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,112 नए मामले सामने आए हैं।
A total of 1305 buildings sealed in Mumbai after 2749 #COVID19 cases reported. 71,838 households residing in these sealed buildings: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) pic.twitter.com/RTaoWhhPK8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 20, 2021
जुहू बीच पर तैनात मार्शलों से धक्का-मुक्की
मार्शलों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने पुलिस से सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है। मेयर ने कहा कि बीच पर तैनात मार्शल कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अधिकृत हैं। वार्ड के अधिकारी व उनकी टीम अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जो लोग गाइड लाइन का पालन नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। एसिम्टोमैटिक मरीजों को क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा जाएगा।
Maharashtra: A viral video shows people at Mumbai's Juhu beach manhandling marshals deployed by BMC to keep an eye on people violating COVID rules.
— ANI (@ANI) February 20, 2021
"They are authorised to do this job. Police should look for such people & take action," says Mumbai Mayor Kishori Pednekar pic.twitter.com/p0CRq9nE0r
पांच से अधिक कोरोना मरीज रहने पर बिल्डिंग होगी सील
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई शहर को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में किसी भी बिल्डिंग में पांच से अधिक रोगी पाए जाने पर बिल्डिंग को सील कर दी जाएगी। बता दें महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अमरावती शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया है, वहीं यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया जा चुका है।