फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra MNS workers ransack Nashik toll plaza after Raj Thackeray son stopped Fastag news and updates

MNS: राज ठाकरे के बेटे को टोल प्लाजा पर रोकने से भड़के मनसे कार्यकर्ता, तोड़फोड़ की, संचालकों से माफी मंगवाई

Thu, 10 Aug 2023 04:44 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 10 Aug 2023 04:44 AM IST
सार

वावी पुलिस थाने के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
Maharashtra MNS workers ransack Nashik toll plaza after Raj Thackeray son stopped Fastag news and updates
नासिक में मनसे कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा में की तोड़फोड़। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार देर रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने एक टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। वजह थी मनसे संस्थापक राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को टोल प्लाजा पर रोका जाना, जिसे लेकर कार्यकर्ता इतना नाराज हो गए कि उन्होंने टोल प्लाजा को तहस-नहस कर दिया और वहां मौजूद संचालकों से माफी भी मंगवाई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमित ठाकरे को सिन्नर स्थित गोंदे टेल प्लाजा पर शनिवार रात 9.15 बजे के करीब रोका गया था। वे अपनी गाड़ी से नासिक से मुंबई जा रहे थे। टोल में उनके फास्टैग से जुड़ी कुछ जानकारी गलत मैच हो गई थी। इसके बाद देर रात 2.30 बजे मनसे कार्यकर्ताओं की भीड़ इस टोल प्लाजा पर पहुंची और तोड़फोड़ की। इसके बाद उपद्रवियों ने वहां संचालकों से माफी भी मंगवाई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 


इस घटना को लेकर पुलिस का बयान आया है। वावी पुलिस थाने के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि अभी उन्हें टोल प्लाजा के कर्मियों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

10 मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार
हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत डेरे ने बताया कि ठाणे जिले के उल्हासनगर में तोड़फोड़ करने वाले मनसे के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। हिल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। डेरे का कहना है कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में शहर अध्यक्ष सचिन कदम भी शामिल हैं। मामले में जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed