फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Marathwada sees 483 farmer suicides between Six months of this year; Beed tops list

Farmer Suicides: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में इस साल जून तक 483 किसानों ने की आत्महत्या; बीड में सबसे ज्यादा

Mon, 24 Jul 2023 05:35 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)।
पीटीआई, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

औरंगाबाद डिवीजन को कवर करने वाले राजस्व विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 483 मौतों में से बीड जिले में सबसे ज्यादा 128, उस्मानाबाद में 90 और नांदेड़ में 89 किसानों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
Maharashtra Marathwada sees 483 farmer suicides between Six months of this year; Beed tops list
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल के पहले छह महीनों में कुल 483 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें सबसे अधिक 92 मामले जून महीने के हैं। राज्य के राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जनवरी में 62, फरवरी में 74, मार्च में 78, अप्रैल में 89, मई में 88 और जून में 92 किसानों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन


औरंगाबाद डिवीजन को कवर करने वाले राजस्व विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 483 मौतों में से बीड जिले में सबसे ज्यादा 128, उस्मानाबाद में 90 और नांदेड़ में 89 किसानों ने आत्महत्या की। जून में किसानों की आत्महत्या के 92 मामले सामने आए, जिनमें बीड में 30 और नांदेड़ में 24 किसानों की आत्महत्या के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 483 मामलों में से 304 को अनुग्रह राशि के लिए पात्र पाया गया, 112 मामलों की जांच जारी है, जबकि 67 को अनुग्रह राशि के अपात्र पाया गया है। अब तक केवल 10 परिवारों को अनुग्रह राशि मिली है, जिसमें 30,000 रुपये की नकद सहायता और भविष्य में दावा करने के लिए सावधि जमा के रूप में रखे गए 70,000 रुपये शामिल हैं। बीड राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे का गृह जिला है, हालांकि उन्होंने दो जुलाई को शपथ ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed