{"_id":"639b41fff4c9bc3f6e250022","slug":"maharashtra-man-released-from-jail-after-finishing-10-year-sentence-held-for-raping-killing-9-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार, पहले 10 साल काट चुका जेल की सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार, पहले 10 साल काट चुका जेल की सजा
Thu, 15 Dec 2022 09:19 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:19 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि आरोपी (32 वर्षीय) दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद 14 नवंबर को जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
ठाणे जिले के कल्याण में नौ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी (32 वर्षीय) दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद 14 नवंबर को जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी भिवंडी के सोनाले का रहने वाला है। उसने एक दिसंबर लड़की को उसके पिता के पास सोते हुए देखा और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, आरोपी को पकड़ने के लिए दस टीमों का गठन किया गया था। कुछ को मध्य प्रदेश और कुछ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भेजा गया था। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जां के बाद हमने उसे सोनाले में पाया।
सार्वजनिक शौचालय के चार्ज को लेकर हुई बहस में एक व्यक्ति की मौत
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि शुल्क के भुगतान को लेकर हुए झगड़े के एक सार्वजनिक शौचालय के केयरटेकर ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मध्य मुंबई के दादर इलाके में एक बस स्टैंड के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास बुधवार देर रात हुई। पीड़ित राहुल पवार शौचालय का इस्तेमाल करता था और भुगतान किए बिना जा रहा था, जब केयरटेकर विश्वजीत ने उसे रोका और दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई।