फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Howrah Express collides with truck in amalner, many passengers injured

महाराष्ट्र : अमलनेर में हावड़ा एक्सप्रेस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

Sat, 10 Apr 2021 12:50 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 10 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Howrah Express collides with truck in amalner, many passengers injured
हावड़ा एक्सप्रेस से टकराया ट्रक। - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र के अमलनेर में शुक्रवार सुबह हावड़ा एक्सप्रेस के ट्रक से टकराने पर डिब्बे में बैठे कई यात्री घायल हो गए। रेल प्रशासन ने क्रेन बुलाकर हावड़ा एक्सप्रेस से ट्रक को अलग किया। इस दुर्घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है, परंतु यात्रियों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमलनेर  रेल्वे स्टेशन से अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 9 बजे के करीब जलगांव की ओर निकली थी। इस दौरान अमलनेर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में भोणे स्टेशन के पास पटरियों का काम चल रहा था। ऐसे में एक ट्रक मरम्मत सामग्री को लेकर पटरी से लगकर खड़ा था। वहीं सामने से आती ट्रेन के लोको पायलट ठीक से ट्रक की स्थिति को समझ नहीं पाया।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेन के गुजरने पर डिब्बे सीधे ट्रक से टकरा गए। इससे डिब्बे में सवार यात्री हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर ट्रेन और ट्रक को क्रेन की सहायता से अलग किया और हादसे की जांच में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया ट्रक पटरियों से सटकर खड़ा था, जिसके कारण दुर्घटना हुई। हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed