फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Honour killing: Medical student strangled, set ablaze by father, brother in Maha; five held

महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग: पिता और भाई ने मेडिकल छात्रा का गला घोंटकर की हत्या, सामने आई यह वजह

Fri, 27 Jan 2023 03:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Jan 2023 03:26 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि  शुभांगी जोगदंड की उसके परिवार के सदस्यों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जिन्होंने बाद में उसे आग लगा दी और सबूत नष्ट करने के लिए उसके अवशेषों को एक तालाब में फेंक दिया।

विज्ञापन
Maharashtra Honour killing: Medical student strangled, set ablaze by father, brother in Maha; five held
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक परिवार ने ऑनर किलिंग को अंजाम देकर अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई से करीब 600 किलोमीटर दूर लिंबगांव थाना अंतर्गत पिंपरी महिपाल गांव में 22 जनवरी को हुई हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि  शुभांगी जोगदंड की उसके परिवार के सदस्यों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जिन्होंने बाद में उसे आग लगा दी और सबूत नष्ट करने के लिए उसके अवशेषों को एक तालाब में फेंक दिया।

विज्ञापन


क्या है मामला?
पीड़िता बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की तृतीय वर्ष की छात्रा थी और उसकी शादी तय हो गई थी। लेकिन वह किसी और लड़के से प्यार करती थी। जिसके कारण उसने शादी के लिए अपने परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बता दिया। उन्होंने कहा कि शादी टूटने के बाद से पीड़िता का परिवार परेशान था। अधिकारी ने कहा कि महिला के पिता, भाई, चाचा और चचेरे भाई 22 जनवरी की रात उसे एक खेत में ले गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को धारा 302 (हत्या) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed