{"_id":"62a5eb8ccdda7615994a4b81","slug":"maharashtra-home-minister-dilip-walse-patil-commented-on-sidhu-moose-wala-murder-case-and-prophet-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुलिस और एटीएस रख रही मूसेवाला हत्याकांड पर नजर, पाटिल ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी मामले में दिया यह बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुलिस और एटीएस रख रही मूसेवाला हत्याकांड पर नजर, पाटिल ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी मामले में दिया यह बयान
Sun, 12 Jun 2022 07:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:05 PM IST
सार
दिलीप वालसे पाटिल ने मूसेवाला हत्याकांड में बताते हुए कहा कि इस हत्याकांड पर चार से पांच राज्यों की पुलिस टीम एक साथ काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये एक संवेदनशील मुद्दा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृम मंत्री दिलीप वालसे पाटिल
- फोटो : Twitter@
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 13 दिन हो चुके हैं। 29 मई की शाम को मूसेवाला की मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस को शूटर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं। इस दौरान महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने रविवार को इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता भी इस पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड पर चार-पांच राज्यों की पुलिस टीमें मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को वालसे पाटिल ने मूसेवाला हत्याकांड में बताते हुए कहा कि इस हत्याकांड पर चार से पांच राज्यों की पुलिस टीम एक साथ काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये एक संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए मैं चल रही जांच के बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस और राज्य एटीएस इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
जेल में बंद लारेंस का नाम आया सामने
इस मामले में जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की हत्या को संगठित और निर्मम हत्या करार दिया था। वहीं हाल ही में खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताते हुए सचिन बिश्नोई नामक एक व्यक्ति ने फोन पर दावा किया है कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ही सिद्धू मूसवाला की हत्या की है।
विज्ञापन
हिंसक प्रदर्शन को लेकर बोले पाटिल
इस दौरान उन्होंने पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से की गई टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज द्वारा शुरु हुए हिंसक विरोध के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध हुआ। कहीं-कहीं जहां विरोध हिंसक हुआ वहां पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि ऐसी एक-आध घटनाएं ही हुईं हैं।