फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra HM Anil Deshmukh meets CM Uddhav Thackeray at his residence in Mumbai

100 करोड़ वसूली मामला : देर रात मुख्यमंत्री ठाकरे से मिले अनिल देशमुख, दी सफाई

Wed, 24 Mar 2021 08:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Mar 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra HM Anil Deshmukh meets CM Uddhav Thackeray at his residence in Mumbai
उद्धव ठाकरे से देर रात उनके घर पहुंचे अनिल देशमुख - फोटो : Amar Ujala

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर बम के बाद गंभीर आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। बता दें कि विपक्ष की ओर से लगातार अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की जा रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री की मुलाकात अहम हो सकती है। 

विज्ञापन


इससे पहले बताया जा रहा था कि उद्धव ठाकरे की ओर से उनका इस्तीफा मांगा जा सकता है। देर रात मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखा। यह बैठक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर करीब एक घंटे तक चली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि ऐसा करने से एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की छवि पर लगे दाग खत्म हो सकते हैं। 100 करोड़ की वसूली के अलावा अनिल देशमुख पर ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर भी घूसखोरी के आरोप लग रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि राज्य के गृह मंत्री ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए भी पैसे ले रहे हैं। 


यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : उद्धव सरकार की बड़ी कार्रवाई, 86 पुलिस कर्मियों का किया तबादला

बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का गंभीर आरोप लगाया था और बताया था कि सचिन वाजे के जरिए अनिल देशमुख ऐसा करते थे। सचिन वाजे को एंटीलिया मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था।

इधर, अनिल देशमुख की पार्टी ने उनका बचाव किया है। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने देशमुख का बचाव करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। पवार ने बताया था कि 5-15 फरवरी वो कोरोना संक्रमण की वजह से देशमुख अस्पताल में भर्ती थे और 15-27 फरवरी तक क्वारंटीन थे। इस बीच सचिन वाजे से देशमुख की मुलाकात का सवाल ही पैदा नहीं होता। जबकि परमबीर सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि फरवरी के मध्य में सचिन वाजे ने अनिल देशमुख से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed