महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप, बोले- हर हफ्ते चाहिए 40 लाख वैक्सीन
- महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी के चलते कई केंद्र बंद
- स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र पर लगाया आरोप
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उद्धव सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक बार फिर केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया। गुरुवार को राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुकाबले गुजरात की आबादी आधी है, ऐसे में गुजरात को 1 करोड़ वैक्सीन मुहैया कराई गई, जबकि महाराष्ट्र को 1.04 लाख डोज दी गई। यह भेदभाव नहीं तो और क्या है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से हर महीने 1.6 करोड़ वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन 6 लाख लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में हमें हर हफ्ते 40 लाख वैक्सीन की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने राजनीति का आरोप लगाया
बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि उनके राज्य में सिर्फ तीन दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई टीकाकेंद्रों पर तो बिना टीका दिए लोगों को वापस लौटा दिया गया है। टोपे के बयान के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं है। सभी राज्यों को जरूरत के हिसाब से वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया था।
We want at least 40 lakh vaccine dosages every week. Instead of supplying vaccines to other countries, supply them to our own states. The centre is helping us but it is not helping us in the way it should: Rajesh Tope, Maharashtra Health Minister pic.twitter.com/QhJCwuxAJb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2021
महाराष्ट्र में कई जगहों पर टीकाकरण बंद
बता दें कि महाराष्ट्र के कई जिलों में वैक्सीनेशन की किल्लत के चलते टीकाकरण अभियान को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सतारा, नवी मुंबई, कोल्हापुर, सोलापुर में टीके की कमी के चलते टीकाकरण केंद्रों को बंद करने पड़े हैं। केंद्रों पर लाइन में लगे लोगों को बिना टीका लगाए ही वापस लौटना पड़ा है।
पीएम मोदी की बैठक
वहीं देश में कोरोना की दूसरी लहर से बिगड़ी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में कोरोना नियंत्रण को लेकर चर्चा होगी।