फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt readying 'Maha wallet' for a less cash society

नकदी से परेशान लोगों को राहत के लिए 'महावॉलेट' लाएगी महाराष्ट्र सरकार

Tue, 06 Dec 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt readying 'Maha wallet' for a less cash society
- फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद से लोगों को रोजमर्रा के जीवन में हो रही दिक्कतों को कम करने और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार 'महा वॉलेट' लाने की तैयारी कर रही है। सरकार की इस तैयारी के बारे में महाराष्ट्र के वित्तमंत्री सुधीर मुंगंतीवार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैंने सूचना तकनीक विभाग से इस संबंद्ध में रिपोर्ट तैयार करके 15 दिन के अंदर जमा करने को कहा है।'

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा, 'महा वॉलेट सुरक्षित ई-सर्विस होगी जिसमें नागरिकों के पैसे सुरक्षित रहेंगे। हम ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके जरिए महाराष्ट्र के 11.97 करोड़ लोगों की जरूरतों का ध्यान रखा जा सके। 
विज्ञापन


आईटी विभाग के प्रस्ताव में कई बातों पर गौर किया जाएगा। प्रस्ताव में नेट बैंकिंग करने वाले और न करने वाले लोगों का भी ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा स्मर्टाफोन और फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों, मोबाइल का इस्तेमाल न करने वालों के साथ ही उनका भी ध्यान रखा जाएगा जो तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'नकद को खत्म करना काफी मुश्किल है'

Maharashtra govt readying 'Maha wallet' for a less cash society

उन्होंने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महा वॉलेट की व्यवस्था छोटे दुकानदारों, किसानों और जो लोग कैश में लेनदेन करते हैं उनकी मदद कर सके। महाराष्ट्र के वित्तमंत्री ने कहा,' महा वॉलेट के इस प्रस्ताव में यह भी शामिल रहेगा कि लोग कितना पैसा जमा कर सकेंगे। साथ ही यह भी पता किया जाएगा कि कितने लोगों के पास बैंक अकाउंट है और कितने लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।'

सुधीर मुंगंतीवार ने बताया कि हमारा प्रयास कैशलेस व्यव्सथा विकसित करना है। नकद को खत्म करना काफी मुश्किल है लेकिन हम ऐसी व्यवसथा बनाना चाहते हैं कि लोगों को कम नकद रखने की जरूरत पड़े।

मुंगंतीवार ने कहा, 'आईटी विभाग जब प्रस्ताव तैयार करके उन्हें देगा तो आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के पास ले जाया जाएगा।'  केंद्र सरकार ने कैशलेस समाज को बढ़ावा देने के लिए एक समिति बनाई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस समिति के सदस्य हैं। हाल ही में हुई समिति के सदस्यों की बैठक में फडणवीस ने कहा था कि किसानों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और छोटे विक्रेताओं की जरूरतों का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed